फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक; तीन लोग झुलसे

Tue, 06 Feb 2024 08:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीरा चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का समान जलकर राख हो गया। 
 
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कासा में शॉर्ट सर्किट की वजह से किराना दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का समान जलकर राख हो गया। आगे बुझाने के दौरान पिता, बेटा और बेटी आग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए नवागढ़ अस्पताल भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कासा में रामप्रकाश कश्यप के घर के पास ही किराने की दुकान है। दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगा गई। आग पर काबू पाने के लिए रामप्रकाश कश्यप और उसका बेटा और बेटी ने प्रयास किया। इस दौरान तीनों झुलस गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन  समय पर नहीं पहुंची। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में सामान जलकर राख हो गया। 

बताया जा रहा है कि चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने देखा और किसी तरह से पानी डालकर आग पर काबू पाया। घायल रामप्रकाश कश्यप (40) का पैर, नंदनी कश्यप (12) का पैर और बालक का पैर भी आग की लपेट में आने से झुलस गया है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें