फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सुकमा में मुठभेड़, 30-40 नक्सलियों के मौजूद होने की खबर, सुरक्षाबलों ने चार को किया ढेर

Tue, 18 Jan 2022 11:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा

सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में चार नक्सलियों की मौत हो गई जबकि कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है डीआरजी की टीमें संयुक्त ऑपरेशन चला रही हैं। जानकारी के अनुसार सुकमा में 30-40 नक्सलियों के मौजूद होने की खबर है। इस बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ में  चार नक्सलियों को मार गिराया गया। 

विज्ञापन


सुबह 6.45 बजे से मुठभेड़: पुलिस अधीक्षक
सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को जानकारी देते हुए कहा कि तोंगपाल थाना क्षेत्र के मरजुम पहाड़ियों पर सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट पर नक्सलियों और एक गश्ती दल के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

चार नक्सलियों को मार गिराया गया: आईजी, बस्तर 
बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके में एक मुठभेड़ हुई, सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया और गोलीबारी में ग्रेहाउंड का एक जवान घायल हो गया। जवान को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर वारंगल ले जाया गया है। तलाशी अभियान जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें