फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxal Encounter: 31 नहीं मुठभेड़ में मारे गए 35 नक्सली, पू्र्व बस्तर डिविजनल कमेटी ने जारी की सूची, की ये अपील

Sun, 13 Oct 2024 07:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर थुलथुली गांव में चार अक्तूबर को हुई मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने सूची जारी की है जिसमें 35 माओवादियों के मारे जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के सीमा पर थुलथुली गांव में चार अक्तूबर को हुई मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने सूची जारी की है जिसमें 35 माओवादियों के मारे जाने की जानकारी दी है। दरअसल चार अक्तूबर को हुई मुठभेड़ के बाद 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और नक्सलियों का सामान भी बरामद हुआ था, उसी मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने आज सूची जारी करके 35 माओवादियों के मारे जाने की जानकारी दी है।

विज्ञापन

 


विज्ञापन


Trending Videos

पुलिस अधिकारियों ने नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया था। मौके से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए थे।
 
विज्ञापन

नक्सलियों के लिए सुरक्षित स्थान
दंतेवाड़ा रेंज के डीआईजी कमलोचन कश्यप ने बताया कि यह क्षेत्र सभी नक्सलियों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है। नक्सलियों के बारे में सूचना मिलने पर चार दिन पहले इस ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी। भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। कंपनी छह मुख्य रूप से इस क्षेत्र में सक्रिय है और उनकी संख्या 100-150 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें