फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बना ट्रक: एनएच 30 पर हुआ हादसा, पलभर में भड़की आग; हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर घायल

Wed, 21 Aug 2024 12:14 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केशकाल/जगदलपुर

सार

केशकाल में एनएच 30 पर एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर घायल। 
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केशकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 30 पर एक चलता ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर लोहे की गिट्टी लोड करके जा रहा था। आग ने ट्रक के पिछले पहियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पा लिया गया है। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव से दमकल वाहन भी बुलाया गया। 

स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के कारण एनएच 30 पर यातायात प्रभावित हुआ है। लेकिन राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। पूरी घटना केशकाल थाना क्षेत्र के बहीगांव में घटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें