फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विपक्ष को डराना चाहती है केंद्र की मोदी सरकार': भूपेश बघेल बोले- BJP को क्राइम से नहीं केवल कांग्रेस से मतलब

Thu, 01 Feb 2024 01:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली, बंगाल और बिहार दौरे से लौटे आए हैं। इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने झारखंड में हेमंत सोरेन के इस्तीफे पर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार डरा-धमकाकर स्थिर सरकार को अस्थिर करने में लगी है। विपक्ष को डराना चाहती है।
विज्ञापन
भूपेश बघेल, पूर्व सीएम, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली, बंगाल और बिहार दौरे से लौटे आए हैं। इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने झारखंड में हेमंत सोरेन के इस्तीफे पर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार डरा-धमकाकर स्थिर सरकार को अस्थिर करने में लगी है। विपक्ष को डराना चाहती है। वह बिना विपक्ष के देश चलाना चाहती है। विपक्षी नेताओं को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। जनता के लिए लोकसभा चुनाव अलार्म है। जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में आईटी छापे पर कहा कि भाजपा की सरकार को अपराध या अपराधियों से मतलब नहीं है, उसे केवल कांग्रेस से मतलब है। 
कांग्रेस पूर्व मंत्री भगत के साथ है। हम अपने सभी साथियों के साथ केंद्रीय एजेंसियों से लड़ेंगे। नक्सल हमले पर कहा कि कांग्रेस की सरकार में कभी पुलिस कैंप पर हमला नहीं हुआ था। भाजपा की सरकार बनते ही नक्सली वारदातें बढ़ गई हैं। मैं शहीद जवानों के हौसले को सलाम करता हूं। उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। भाजपा के नेताओं को बताना चाहिए। साय सरकार को जवाब देना चाहिए, जो मोबाइल पर नक्सलियों से बात करना चाहती थी। 

अब तक नहीं मिला महतारी वंदन का पैसा 
पूर्व सीएम ने साय कैबिनेट पर कहा कि सवाल तो ये है कि महतारी वंदन का पैसा महिलाओं को अब तक क्यों नहीं मिला? अनुपूरक बजट में प्रावधान होने के बाद भी पैसा क्यों नहीं दे रहे हैं? 31 सौ रुपये भी किसानों को नहीं मिल रहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा पर कहा कि हर जगह गजब का उत्साह दिख रहा है। कांग्रेस के साथ लोग जुड़ रहे हैं। न्याय यात्रा का जबरदस्त माहौल दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें