फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने से नाबालिग छात्रा की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया थाने का घेराव

Mon, 08 Jul 2024 08:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

जिला मुख्यालय कोंडागांव में रविवार के दोपहर सितली निवासी 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची की निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरने के चलते मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय कोंडागांव में रविवार के दोपहर सितली निवासी 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची की निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरने के चलते मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार शिक्षक विनोद शार्दुल ने नाबालिक बच्ची को अपने निर्माणधीन घर में काम करने के लिए जबरदस्ती लाया था। इसके बाद आज परिजनों के द्वारा कोतवाली थाना पहुंच जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया, साथ ही शिक्षक विनोद शार्दुल पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


नाबालिक मृतक के परिजनों का कहना है कि बीते दिन शिक्षक विनोद शार्दुल अपने बाइक में उनके घर पहुंचा एवं उनकी नाबालिक बच्ची को काम करने जबरन अपने घर ले जाना चाह, जब नाबालिक के द्वारा शिक्षक विनोद शार्दुल को मना किया गया,तो विनोद शार्दुल ने नाबालिक को परीक्षा में फेल करने की धमकी दी,मजबूरी में नाबालिक बेमन से विनोद शार्दुल के निर्माणाधीन घर में काम करने पहुंची। परिजनों ने आगे जानकारी देते हुए बताया पुलिस प्रशासन भी  उनकी शिकायत लिखाने के लिए तैयार नहीं है, उनका कहना है कि जब तक पुलिस प्रशासन आरोपी के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं करेंगे तब तक वह नाबालिक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने बताया कि नाबालिक बच्चों को बिना किसी जानकारी के ही काम के लिए लाया गया था परिजन अपने बच्चों को खोकर अत्यंत दुखी है। मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी सौरव उपाध्याय ने बताया कि नाबालिक बच्चे का पोस्टमार्टम कर मार्ग इंटीमेशन कर मामले की जांच शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें