फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ व्यापमं की कई भर्ती परीक्षा स्थगित: इन पदों के लिए खुली थी भर्ती, जानें कैंसिल होने की वजह

Fri, 13 Oct 2023 11:51 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Chhattisgarh Vyapam: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई  है। इसके लिए प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस वजह से राज्य में व्यापमं ने कई सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ व्यापमं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Vyapam: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई  है। इसके लिए प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस वजह से राज्य में व्यापमं ने कई सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल कई पदों पर भर्ती निकाली थी, लेकिन आचार संहिता लगने की वजह से इन भर्ती परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह भर्ती परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित रहेगी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से 15 अक्टूबर कई पदों पर भर्ती परीक्षा होनी थी, लेकिन अब इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


भर्ती परीक्षा स्थगित होने के संबंध में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के आयोजन को लेकर निर्वाचन आयोग से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव के माध्यम से व्यापमं की ओर से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर इस परीक्षा की तारीख फिर से घोषित की जाएगी। 

ये भर्ती परीक्षा स्थगित

  • सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर)
  • कार्यालय सहायक
  • सामान्य सहायक
  • समिति प्रबंधक (नवीन संवर्गी)
  • कनिष्ठ प्रबंधक (2)
  • कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी  विशेषज्ञ)
  • मुख्य लेखापाल
  • उप प्रबंधक
  • सहायक प्रबंधक 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें