फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 88 IAS के तबादले; 19 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए, मयंक संभालेंगे जनसंपर्क

Thu, 04 Jan 2024 10:01 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

IAS transfered in CG; 19 collectors changed in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। राज्य की विष्णुदेव सरकार ने 88 आईएएस और एक आईपीएस की जिम्मेदारी में बदलाव किया है।
विज्ञापन
महानदी भवन, नवा रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IAS transfered in CG; 19 collectors changed in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। राज्य की विष्णुदेव सरकार ने 88 आईएएस और एक आईपीएस की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। कुल 89 अधिकारियों का तबादला किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर समेत 19 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। आईएएस गौरव कुमार सिंह को रायपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले वो पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के सचिव की जिम्मेदारी देख रहे थे। वहीं आईपीएस मयंक श्रीवास्तव नए जनसंपर्क आयुक्त बने हैं। वो दीपांशु काबरा के बाद जनसंपर्क संभालने वाले दूसरे आईपीएस ऑफिसर बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के करीब एक महीने बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। सरकार बदलने के बाद से अधिकारी समेत लोग काफी समय से इस ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार कर रहे थे। बुधवार की आधी रात ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। राज्य सरकार ने मंत्रालय में हुए फेरबदल में कई बड़े चेहरों को इधर से उधर किया है। 

यहां देखें लिस्ट
 

  Transfer by Lalit Kumar Singh on Scribd

विज्ञापन



सुब्रत साहू- अपर मुख्य सचिव, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग, महानिदेशक ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास 
मनोज पिंगुआ - अपर मुख्य सचिव, वन विभाग, गृह एवं जेल विभाग अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल।
निहारिका बारिक - प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विकास आयुक्त ,प्रमुख सचिव इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी
शहला निगार - कृषि उत्पादन आयुक्त सचिव कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, गन्ना आयुक्त
डॉ .कमलप्रीत - सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग
परदेसी सिद्धार्थ कोमल- सचिव,  स्कूल शिक्षा
गोविंद रामचुरेंद्र- आयुक्त,  सरगुजा संभाग, अंबिकापुर
प्रसन्ना आर- सचिव, उच्च शिक्षा, विशेष कर्तव्य अधिकारी, छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस बिलासपुर
अन्बलगन पी. - सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग।
अलरमेलमंगई डी.- श्रमायुक्त
आर संगीता- सचिव, वाणिज्य कर आबकारी विभाग, सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार
राजेश सुकुमार टोप्पो,  विशेष सचिव, जल संसाधन विभाग
एस प्रकाश- सचिव, परिवहन विभाग, संसदीय कार्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग
टोपेश्वर वर्मा, सचिव, राजस्व मंडल बिलासपुर
नीलम नामदेव एक्का- सचिव, जनशिकायत निवारण, संचालक विमानन
अंकित आनंद- सचिव,  योजना एवं आर्थिक की संख्या की विभाग
पी दयानंद- सचिव, ऊर्जा विभाग, सचिव, खनिज संसाधन विभाग, सचिव, जनसंपर्क विभाग एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी सचिव वाणिज्य उद्योग विभाग, सचिव, विमान विभाग
सी आर प्रसन्ना- सचिव, सहकारिता विभाग
भुवनेश यादव- सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग
एस. भारतीदासन - सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग।
शम्मी आबिदी- सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग
बसवराजू एस- सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग
हिमशिखर गुप्ता- सचिव , खेल एवं युवा कल्याण विभाग, वाणिज्य कर विभाग
मोहम्मद अब्दुल केसर हक- सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
यशवंत कुमार- संचालक, ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
विज्ञापन

जनक प्रसाद पाठक- प्रबंध संचालक,  मंडी बोर्ड
भीम सिंह- मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण
राजेश सिंह राणा- मुख्य कार्यपालन अधिकारी,  क्रेडा
शिखा राजपूत तिवारी- आयुक्त, बिलासपुर संभाग
सत्यनारायण राठौर- आयुक्त, दुर्ग संभाग
महादेव कावरे- संचालक, कोष एवं लेखा
कुमार दुगा- सचिव, आदिम जाति विकास विभाग अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास
डा .प्रियंका शुक्ला- संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण, पशु चिकित्सा सेवाएं























और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें