फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: 100 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, 50 लाख रुपये बताई जा रही कीमत, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Fri, 22 Dec 2023 06:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द

सार

महासमुंद जिले के सिंघोडा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने ओडिशा से महासमुंद के रास्ते मध्य प्रदेश गांजा की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के पास से एक कुंतल गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद जिले के सिंघोडा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने ओडिशा से महासमुंद के रास्ते मध्य प्रदेश गांजा की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के पास से एक कुंतल गांजा बरामद किया है। सिंघोडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के सोनपुर से गांजा की एक बड़ी खेप सफेद रंग की कार से महासमुंद होते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना पर सिंघोडा पुलिस और साइबर टीम को अलर्ट किया गया और सभी प्वाइंट पर तलाशी अभियान चलाया गया। 
 

 

इस दौरान बरगढ ओडिशा की ओर से एक कार को टेमरीनाका पर रोका गया। पुलिस को देख कार में बैठा व्यक्ति भागने का प्रयास किया जिसे टीम ने घेराबंदी कर  पकड लिया। पकडे गये युवक ने पूछताछ में अपना नाम बहरौल थाना कोटी जिला सतना मध्यप्रदेश निवासी विनोद सिंह(23) बताया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार की डिक्की से 100 किलो गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत 50 लाख रूपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा सोनपुर ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जा रहा था। 

विज्ञापन

अब तक 17 करोड़ रुपये से ज्यादा का गांजा बरामद

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी 2023 से अब तक गांजा तस्करी के 92 प्रकरणों में 169 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से कुल 17 करोड़ 50 लाख रूपये का गांजा जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि गांजा तस्करी पर लगातार जिला पुलिस की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें