फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व, दुल्हन की तरह सजे गिरजाघर,सेंट पीटर्स चर्च में जमावड़ा

Mon, 25 Dec 2023 07:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

सार

रविवार की मध्य रात्रि प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को समाज के लोगों ने सेलिब्रेट किया। जिसके बाद आज सुबह से ही चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। चर्च के पास्टर के द्वारा पहले बाइबल के वचनों को पढ़ा गया। 
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद जिले में आज क्रिसमस का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया । ईसाई समुदाय के लोग गिरजाघर और अपने-अपने घरों में गौशाला बनाकर उसमें प्रभु यीशु का जन्मोत्सव  बड़े धूमधाम के साथ मनाया। महासमुंद के सभी गिरजाघरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। शहर के सबसे बड़े गिरजाघर सेंट पीटर्स चर्च में समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। 

विज्ञापन

 

रविवार की मध्य रात्रि प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को समाज के लोगों ने सेलिब्रेट किया। जिसके बाद आज सुबह से ही चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। चर्च के पास्टर के द्वारा पहले बाइबल के वचनों को पढ़ा गया जिसके बाद गीत संगीत में झूमते हुए समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले-लगाकर केक खिलाते हुए क्रिसमस की बधाई दी। 

 

आपको बता दें कि ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसार, प्रभु यीशु का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था। जिसकी वजह से इस दिन को क्रिसमस के तौर पर मनाया जाता है। प्रभु यीशु का जन्म बेथलहम के एक गौशाला में हुआ था। इसलिए ईसाई समुदाय के लोग हर साल 25 दिसंबर क्रिसमस के अवसर पर गिरजाघरों और अपने घरों में गौशाला बनाते हैं। जिसमें लोग प्रभु यीशु का जन्म दिवस धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन को बड़ा दिन भी कहा जाता है। जो प्रेम, सद्भाव के साथ आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें