फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahasamund: BJP ने सभी सीटों पर उतारे प्रत्याशी, कांग्रेस के योद्धाओं का इंतजार, सभी ने किया जीत का दावा

Wed, 11 Oct 2023 04:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द

सार

भाजपा के समर्थित प्रत्याशी चुनाव को लेकर अब अपनी ताकत झोंकते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस भी अब अपने आप को पूरी तरह से तैयार बता रही है। यहीं नहीं जल्द ही कांग्रेस के भरोसेमंद प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी होने का दावा भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
डॉ. रश्मि चंद्राकर,अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद जिले में चारों विधानसभा में भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा के विधानसभा प्रत्याशियों का नाम जारी होने के बाद अब लोगों को कांग्रेस के प्रत्याशियों का बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही अब आचार संहिता लगने के बाद जिले में चुनावी राजनीतिक पारा भी चढ़ते जा रहा है। 

 

विज्ञापन

भाजपा के समर्थित प्रत्याशी चुनाव को लेकर अब अपनी ताकत झोंकते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस भी अब अपने आप को पूरी तरह से तैयार बता रही है। यहीं नहीं जल्द ही कांग्रेस के भरोसेमंद प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी होने का दावा भी किया जा रहा है। भाजपा केंद्र की मोदी सरकार के कामकाज और राज्य की कांग्रेस की विफलताओं को लेकर चुनाव में जीत का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस भी अपनी योजनाओं को गिनाते हुए एक बार फिर जिले की चारों विधानसभा पर जीत की ताल ठोकते हुए नजर आ रही है। 

 

दोनों ही पार्टियां पार्टी के भीतर किसी भी भीतरी घात से इनकार कर रही है। और पार्टी के एक कार्यकर्ता से लेकर नेता तक मिलकर चुनाव लड़ने का दावा कर रही हैं।   वहीं दूसरी ओर जिले में आदर्श आचार संहिता लगते ही जिला प्रशासन भी चुनावी मोड पर है। और चुनाव की पूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए तैयारी की बात कर रही हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें