फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों ने ओडिशा और झारखंड में झोंकी ताकत; गिना रहे मोदी सरकार की उपलब्धियां

Fri, 17 May 2024 02:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी के सांसद, विधायक, मंत्री और पदाधिकारी इन दिनों ओडिशा और झारखंड में डेरा जमाये हुए हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों ने ओडिशा और झारखंड में झोंकी ताकत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी के सांसद, विधायक, मंत्री और पदाधिकारी इन दिनों ओडिशा और झारखंड में डेरा जमाये हुए हैं। वहां पर पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की उपलब्धि बताने के साथ ही  ओडिशा-झारखंड दोनों राज्य सरकारों की कमियां गिना रहे हैं। अलग-अलग लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान चल रहा है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बरगढ़ और संभलपुर, वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कांटाभांजी लोकसभा क्षेत्र, मुख्यमंत्री विजय शर्मा बरगढ़ और मयूरभंज, मंत्री ओपी चौधरी बरगढ़ और सुंदरगढ़, मंत्री टंकराम वर्मा सुंदरगढ़, पूर्व मंत्री राजेश मूणत भुवनेश्वर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा में कमान संभाले हुए हैं।  
विज्ञापन


डबल इंजन की सरकार चुनने का मौका: अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी से बेहतर विकल्प ओडिशा के लिए कोई और नहीं है क्योंकि जिस प्रकार पिछले 25 वर्षों से ओडिशा का शोषण किया गया है। उसके विदाई का ओडिशा की जनता ने मन बना लिया है। ओडिशा की जनता इस चुनाव को भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने के सुनहरे अवसर के रूप में देख रही है।

ओडिशा की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए भाजपा जरुरी: विजय शर्मा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ओडिशा की तकदीर एवं तस्वीर बदलने के लिए भाजपा जरूरी है। आरोप लगाते हुए कहा कि नवीन पटनायक सरकार का रवैया ओडिशा के विकास के लिए निष्क्रिय है। पटनायक सरकार केवल सत्ता को अपना उद्देश्य मानती है सेवा को नहीं। 
विज्ञापन


केंद्र की हर कल्याणकारी योजनाओं में अड़ंगा लगा रही ओडिशा सरकार: बृजमोहन अग्रवाल
वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पटनायक सरकार ने पिछले ढाई दशकों से प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रखा है। पिछले 10 वर्षों में केंद्र की हर कल्याणकारी योजनाओं में अड़ंगा लगाकर ओडिशा को शोषित बनाकर रखा है। अब ओडिशा की जनता ने प्रदेश की उन्नति के लिए भाजपा को जिताने का संकल्प कर लिया है।

झारखंड में खत्म होगी पिता-पुत्र के भ्रष्टाचार की पॉलिटिक्स: भूपेंद्र सवन्नी
छत्तीसगढ़ भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा है कि झारखंड में इस बार के चुनाव से राज्य को पिता-पुत्र के भ्रष्टाचार की पॉलिटिक्स से मुक्ति मिलेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य के संसाधनों की जैसे खुली लूट मचाई है, उससे जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। यह लोकसभा चुनाव सिर्फ विकसित भारत के संकल्प का चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश को परिवारवाद, भ्रष्टाचार और लालफिताशाही से मुक्ति दिलाने का भी चुनाव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब चुनाव में अपनी हार तय मानकर नये बहाने खोजने लगी है। 

झारखंड में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे धरमलाल
झारखंड के जमशेदपुर में भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के पक्ष में घाटशीला विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं घाटशीला विधानसभा के समस्त ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

संजय श्रीवास्तव ने रांची में संभाली चुनाव प्रचार की कमान
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने झारखंड के रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। बुधवार को उन्होंने सुखदेव विधानसभा के सुखदेव नगर मंडल, अपर बाजार मंडल, लोअर बाजार मंडल के शक्ति केंद्र, मंडल प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों की बैठक ली। शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ चर्चा कर उन्होंने बूथ समितियों के माध्यम से घर-घर पर्ची, प्रचार सामग्री भेजते हुए जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की। इसके साथ ही 19 और 20 मई को मतदान पर्ची वितरण अभियान का शुभारंभ लोकसभा के सभी मंडलों में किए जाने के विषय पर चर्चा हुई। 

नवीन पटनायक ने ओडिशा में कुशासन का कीर्तिमान स्थापित किया : पुरंदर मिश्रा 
प्रदेश भाजपा सह प्रभारी एवं रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने संबलपुर में एक चुनावी सभा में आरोप लगाते हुए कहा कि नवीन पटनायक ने ओडिशा में कुशासन का कीर्तिमान स्थापित किया है। केंद्र की योजनाओं पर बाधा अटकाने एवं मोदी सरकार की योजनाओं पर अपने नाम की लीपापोती करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। ओडिशा को हर मोर्चे पर पिछड़ा हुआ बना दिया है। तमाम खनिज संसाधन, मेहनतकश प्रदेशवासी, केंद्र सरकार द्वारा निरंतर भेजी जा रही भारीभरकम सहायता राशि का भी पटनायक सरकार ने दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा नो सीएम है नवीन बाबू।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें