फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: जगदलपुर पहुंचे LBSNAA के निदेशक, कमिश्नर और कलेक्टर ने की मुलाकात

Thu, 01 Feb 2024 03:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक श्रीराम तरणीकांति जगदलपुर पहुंचे। निदेशक श्रीराम तरणीकांति को कमिश्नर और कलेक्टर ने काष्ठ में निर्मित बस्तर आर्ट का स्मृति चिन्ह भेंट में दिया। 
 
विज्ञापन
कमिश्नर और कलेक्टर ने LBSNAA के निदेशक से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) मसूरी के निदेशक श्रीराम तरणीकांति अपने संक्षिप्त प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे थे। स्थानीय एयरपोर्ट के प्रतिक्षा कक्ष में कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर विजय दयाराम के ने मुलाकात की। 

विज्ञापन


निदेशक श्रीराम तरणीकांति ने जिला प्रशासन के नवाचार एमआरएफ (समृद्धि) सेंटर, ट्राइबल संस्कृति एवं पर्यटन स्थलों के संबंध में चर्चा कर एमआरएफ सेंटर के कार्यों की सराहना की। साथ ही चित्रकोट पर्यटन स्थल की मनोरम स्थल की तारीफ कर सफाई व्यवस्था की बधाई दी। निदेशक श्रीराम तरणीकांति को कमिश्नर और कलेक्टर ने काष्ठ में निर्मित बस्तर आर्ट का स्मृति चिन्ह भेंट में दिया। 

इसके अलावा कमिश्नर ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा छह समाजों के लिए प्रकाशित पुस्तक का सेट निदेशक महोदय को भेंट स्वरूप दी। कलेक्टर ने एमआरएफ (समृद्धि) सेंटर के कार्यों व गतिविधियों के बारे में अवगत कराते हुए वेस्ट मटेरियल से निर्मित जैकेट और पुस्तक भेंट में दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, एसडीएम जगदलपुर भरत कौशिक, एसडीएम तोकापाल सुब्रत प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें