फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की तीर मारकर हत्या: कुल्हाड़ी से भी किया गया वार, हसदेव नदी किनारे मिला शव; पुलिस ने जंगल में डाला डेरा

Mon, 01 May 2023 01:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

चौकी प्रभारी अश्वनी निरंकारी ने बताया कि, संदेही की खोजबीन के लिए पुलिस ने जंगल में कैंप किया है। इसके साथ निगरानी तेज की गई है। मछली शिकार के लिए ही दोनों के परिवार ने सागबाड़ी नदी किनारे घाट में कुंदरा (डेरा) बनाया हुआ है। ऐसे में इसे लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
युवक की तीर मारकर हत्या (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक की तीर मारकर हत्या कर दी गई। उसके ऊपर कुल्हाड़ी से भी वार करने के निशान मिले हैं। युवक का शव हसदेव नदी के किनारे मिला है। वहीं पास में युवक की बाड़ी है, जिसकी देखभाल के लिए वह मचान बनाकर रहता था। पुलिस को इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह है। वह वारदात वाले दिन से लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल संदेही आरोपी की तलाश में पुलिस ने जंगल में ही डेरा डाला हुआ है। मामला मोरगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सागबाड़ी निवासी प्रताप गोंड़ (35) पुत्र लालमन गोंड़ का शव जिला मुख्यालय से करीब 90 किमी दूर हसदेव नदी के किनारे मिला है। मामले की सूचना प्रताप को गोद लेने वाले रामप्रसाद गोंड़ (75) ने पुलिस को दी। उन्होंने कुछ साल पहले ही प्रताप को गोद लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि युवक की तीर मारकर हत्या की गई है। शव के पास ही पुलिस को धनुष और तीर मिला है। वहीं प्रताप के शरीर पर कुल्हाड़ी से वार करने के भी निशान मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान अभी तक सामने आया है कि वारदात वाले दिन से इलाके का एक व्यक्ति चरण धनुहार उर्फ घीवा लापता है। आसपास से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस उसको लेकर संदेह जता रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि प्रताप की हत्या का कारण क्या है और उसमें कौन लोग शामिल हैं। यह जरूर सामने आया है कि प्रताप और चरण दोनों साथ में मछली मारते थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी बात  को लेकर उनके बीच विवाद हुआ होगा और फिर हत्या कर दी होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें