फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला घोंटकर हत्या: जंगल में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान; देर शाम घर से निकला था, फिर नहीं लौटा

Wed, 14 Jun 2023 03:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

बसंत बिलासपुर सीपत में ठेका मजदूर का काम करता था। कुछ दिनों से कोरबा आया हुआ था। घर में उसकी पत्नी और बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। बसंत के गले पर रस्सी के निशान तो मिले हैं, लेकिन आसपास ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव बुधवार को जंगल में पड़ा मिला है। उसके गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि गला घोंटकर युवक की हत्या की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर है। युवक एक दिन पहले ही घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं था। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ओमपुर के जंगल में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। ओमपुर का जंगल एसईसीएल के विभागीय कॉलोनी से 300 मीटर की दूरी पर है। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। उसकी शिनाख्त ग्राम आमाडांड निवासी बसंत कोसले (40) के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि, बसंत मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर से बाइक लेकर निकला था, उसके बाद नहीं लौटा। 

परिजनों का कहना है,कि बसंत के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। मौके पर डिस्पोजल और पानी के पाउच भी पाए गए हैं। शव के पास ही पुलिस को बसंत की बाइक भी बरामद हुई है। ऐसे में शराबखोरी के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। चौकी प्रभारी अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें