फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOC टर्मिनल के पास ईधन चोरी: प्राइवेट यार्ड से 50 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त; प्रशासन की कार्रवाई जारी

Tue, 13 Jun 2023 01:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

अफसरों का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस ईधन को कहां से लाया गया था। इस संबंध में जांच चल रही है। इसके आईओसी की लाइन से चोरी करने या फिर अन्य फ्यूल पंप से लाने और माइन से भी चोरी किए जाने की आशंका है। हालांकि अभी इस सबंध में ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता है। 
विज्ञापन
यार्ड में जांच के लिए जाती टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार को एक प्राइवेट यार्ड में छापा मारकर 50 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल जब्त किया गया है। यह प्राइवेट यार्ड इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC)  के टर्मिनल के पास ही है। यहां ओडिशा के पारादीप रिफाइनरी से पाइप लाइन के जरिए डीजल पेट्रोल सप्लाई की जाती है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की टीम ने की है।  

विज्ञापन




गोपालपुर के पास यार्ड एक प्राइवेट यार्ड में प्रशासन की टीम को बड़ी मात्रा में ईधन डंप किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने वहां पर छापा मारा। इस दौरान मौके पर तीन टैंकर मिले, जिसे उनके चालक लेकर पहुंचे थे। टीम ने यार्ड से करीब 50 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त किया है। उसे ड्रम और गैलेन में भरकर रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मामले में यार्ड संचालक और टैंकर चालकों से पूछताछ की जा रही है। यार्ड के पास ही आईओसी का कार्यालय भी संचालित होता है। ओडिशा की पारदीप रिफाइनरी से पाइप लाइन के जरिए आने वाले डीजल और पेट्रोल को यहीं से प्रदेश के अलग-अलग जिलों के फ्यूल्स सर्विस सेंटर को टैंकर के माध्यम से आपूर्ति की जाती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें