फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: गेवरा खदान में फिर हुआ हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत; चालक गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2023 01:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एसईसीएल की गेवरा कोल परियोजना के भीतर हुए जबर्दस्त सड़क हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम सिरली बोईदा निवासी 36 वर्षीय धनीराम पटेल सायकल से अपने घर जा रहा था तभी खदान के कोल परिवहन मार्ग पर कोयला लोड ट्रक ले उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात सामने आई इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी वैसे ही मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


इस हादसे के बाद खदान में वाहनों की कुछ समय के लिए कतार लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी। साइकिल सवार मजदूर काम खत्म करने के बाद वापस घर लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें