फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कॉलोनी में अमरूद खाने पहुंचता है भालू: नाइट ड्यूटी करने वाले कर्मचारी दहशत में, लेकिन वीडियो हो रहा वायरल

Tue, 07 Feb 2023 06:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

वन विभाग की टीम ने कॉलोनी के आसपास लोगों को हिदायत दी है कि वे रात को घरों से न निकलें। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी भालुओं का झुंड सेक्टर-4 सहित कई रिहायशी कॉलोनियों में नजर आ चुका है, लेकिन इस बार भालू लगातार दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
बालको की कॉलोनी में पहुंचा भालू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में वन्य जीवों का दिखना कोई नई बात नहीं है। अक्सर सांप और अजगर जैसे जीव लोगों के घरों में छिपे हुए मिल चुके हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा गंभीर और रिस्की हो गया है। एक भालू रिहायशी कॉलोनी में घुस आया। आसपास लगे पेड़ों से अमरूदों को मजा लिया और फिर चला गया। इसके बाद से नाइट ड्यूटी करने वाले कर्मचारी जरूर डरे हुए हैं। फिलहाल भालू का वीडियो वायरल है। 

विज्ञापन




दरअसल, वन विभाग की बालको रेंज में भालुओं की सबसे ज्यादा मौजूदगी है। इनमें से एक भालू सेक्टर-4 स्थित कॉलोनी में कुछ दिनों से विचरण कर रहा है। रात को लोगों ने भालू को कॉलोनी में सड़क पर घूमते देखा तो घर के अंदर से उसका वीडियो बना लिया। काफी देर तक वहीं सड़कों पर घूमता रहा। बताया जा रहा रोज ही भालू वहां घूमता दिखाई देता है। इसके बाद नाइट ड्यूटी करने वाले कर्मचारी दहशत में आ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने कॉलोनी के आसपास लोगों को हिदायत दी है कि वे रात को घरों से न निकलें। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी भालुओं का झुंड सेक्टर-4 सहित कई रिहायशी कॉलोनियों में नजर आ चुका है, लेकिन इस बार भालू लगातार दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि भालू अमरूद सहित अन्य फलों को खाने के लिए आता है। इसके बाद जंगल में लौट जाता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें