कोरबी–चोटिया मार्ग पर हाथियों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के कोरबा में हाथियों ने सड़क पार करते हुए जाम लगा दिया। आधा दर्जन से अधिक हाथियों को देखकर राहगीरों की भी भीड़ एकत्रित हो गई और हाथियों को देख रुकने के बाद कई लोगों ने अपने मोबाइल पर इस दृश्य को कैद किया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को रोका।
कहां की है घटना
ये पूरी घटना कटघोरा वन मंडल के कोरबी–चोटिया मार्ग की है। घटना बुधवार देर शाम का बताई जा रही है। एक के बाद एक हाथी सड़क पार कर रहे थे। जहां हाथियों को देख लोग 500 मीटर पहले ही रुक गए। बताया जा रहा है कि हाथी जब सड़क पार कर रहे थे इस दौरान एक चार पहिया वाहन गुजरने ही वाला था कि ड्राइवर की नजर हाथियों पर पड़ी और उसने वाहन को रोका और बैक गेयर लेते वापस गया। इसके बाद से राहगीर रुक गए और हाथियों को सड़क पार करते हुए अपने मोबाइल में वीडियो कैद किया।
गांव के नजदीक हाथियों का डेरा
बताया जा रहा है कि हाथी अलग-अलग झुंड में इस इलाके में विचरण कर रहे हैं। कभी हाथी सड़क के इस बार तो कभी उसे पर हो रहे हैं यह नजारा पिछले तीन से चार दिनों से बना हुआ है। बताया जा रहा है की हाथियों का झुंड जिस इलाके से गुजर रहा है वहां दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर हाथियों ने डेरा जमाया हुआ है।
वन विभाग ने दी ये चेतावनी
वन विभाग की टीम को सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची और लोगों को आवाज ना करने से रोका। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा। हाथियों के झुंड में दो बेबी एलिफेंट भी शामिल हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि शाम होते ही जंगल की ओर न जाएं। वहीं, किसी तरह का हाथियों के साथ छेड़छाड़ ना करें।