फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: हाथियों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, दर्जनों मवेशियों को उतारा मौत के घाट, घरों में दुबके रहे लोग

Fri, 24 Nov 2023 01:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

हाथियों से डर के चलते ग्रामीण अपने घरों में ही पूरी रात दुबके रहे। जब सुबह होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए । मौके पर मृत और घायल मवेशी इधर उधर पड़े हुए थे।
विज्ञापन
घटना के बाद एकत्रित हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। हाथियों के झुंड ने एक बार फिर लगभग एक दर्जन मवेशियों की जान ले ली। मवेशियों को गांव के बाहर खूंटे में बांधा गया था। घटना में मवेशी मालिकों को भारी क्षति हुई है। वन विभाग की टीम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

घटना बीती रात कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र के सिरमिना सर्किल के तहत ग्राम बगाही पारा में घटित हुई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने प्रतिदिन की तरह गांव के बाहर खूंटे में मवेशियों को बांधा हुआ था। देर रात ग्रामीणों को हाथियों की चिंघाड़ के साथ मवेशियों के रंभाने की आवाज सुनाई दी। उन्हें हाथी के हमले का आभास तो हो गया लेकिन ग्रामीण हाथियों को खदेड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके।  


हाथियों से डर के चलते ग्रामीण अपने घरों में ही पूरी रात दुबके रहे। जब सुबह होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए । मौके पर मृत और घायल मवेशी इधर उधर पड़े हुए थे। हाथियों ने गाय बैल और बछड़े सहित करीब एक दर्जन मवेशियों की जान ले ली थी।  जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा। वन हमले ने हाथी से हमले में मवेशियों की मौत का प्रकरण तैयार करना शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। हालांकि वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी के साथ खदेड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें