फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: एटीएम बदलकर दो लाख का चूना लगाने वाले दो शातिर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह के हैं सदस्य

Tue, 12 Sep 2023 08:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों से दिल्ली के साथ ही उसके आस-पास के इलाकों और अंबिकापुर में लाखों की ठगी होने की बात सामने आई है। बहरहाल कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
दो शातिर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले की पुलिस ने उन दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने बुधवारी स्थित एटीएम से एटीएम कार्ड बदलकर बालको के एक रिटायर्ड कर्मी से दो लाख रुपयों की ठगी की थी। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक को कटघोरा जबकि दूसरे को बांगो के गुरसिया से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं जिन्होंने दिल्ली में इसी तरह से दर्जनों ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। अंबिकापुर में घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने कोरबा में अपने मंसूबों को अंजाम दिया।

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों के नाम शाहीद खान और विक्रम गोदारा उर्फ संदीप है। अंतर्राज्यीय ठग गिरोह से ताल्लुक रखते है। हरियाणा से दोनों आरोपी ठगी की घटना को अंजाम देने कोरबा आए हुए थे और बुधवारी स्थित एटीएम में बालको के रिटायर्ड कर्मी को एटीएम बदलकर दो लाख रुपयों का चूना लगाया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग रहे थे जिनमें से एक आरोपी को कटघोरा पुलिस ने पकड़ा। जबकि दूसरा बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसिया में पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से दिल्ली के साथ ही उसके आस-पास के इलाकों और अंबिकापुर में लाखों की ठगी होने की बात सामने आई है। बहरहाल कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें