फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: तालाब में मिला सुलभ शौचालय कर्माचारी का शव, पोस्टमार्ट रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

Tue, 12 Sep 2023 11:41 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में तालाब में शव देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
तालाब के किनारे रखे मृतक के कपड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधापारा तालाब में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रह है कि लोग सुबह तालाब में नहाने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी। लोगों इसकी सूचना बाकी मोंगरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त अरुण नायक (40) निवासी प्रेम नगर कुसमुंडा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


अरुण नायक बांधापारा तालाब में कब, कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा। इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों की माने तो वह तालाब में नहाने के लिए उतरा हुआ था। उसके कपड़े तालाब के ऊपर मिले हैं। अधिक गहराई में जाने के कारण उसकी डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि अरुण नायक बाकी मोगरा के सुलभ शौचालय में कार्यरत था। वह प्रेम नगर से रोज आना-जाना करता था। फिलहाल बाकी मोगरा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें