मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं को रायपुर से ढूंढ निकाला जो कुछ दिन पहले कोरबा से लापता हुई थीं। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक कलह होने से परेशान होकर महिलाएं लापता हुई थीं। महिलाओं के मिलने पर परिजनों ने ₹20000 का इनाम घोषित किया था।
सारथी परिवार ने उनके बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹20000 का इनाम देने की घोषणा भी की थी। इसके बाद से काफी खोजबीन की जा रही थी इसके शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की गई जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आखिरकार उसे बरामद कर ही लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों महिलाओं के एक-एक लापता हो जाने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था जहां उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तीनों को बरामद कर लिया गया है।
लापता बड़ी बहू नीरा सारथी, छोटी बहू ज्योति और बडी बहु की बहन रजनी तीनो लापता हुई थीं जिसमें एक बहु के 4 माह का बच्चा भी था जिसे छोड़ कर चली गई थी। इस घटना के बाद मासूम बच्चा का रो-रो कर बुरा हाल था।