फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: सिविल ठेकेदार के मकान को चोरों ने बनाया निशाना, एक लाख कैश और ज्वैलरी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 29 Dec 2023 02:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। एक बार फिर से सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत पथर्रीपारा स्थित एक मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन
सिविल ठेकेदार के घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाने के तहत पथर्रीपारा बस्ती में चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घर के भीतरे घुसे और अलमारी तोड़कर एक लाख रुपये नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हो गये। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान एक संदेही को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 

कोरबा शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। एक बार फिर से सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत पथर्रीपारा स्थित एक मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्कॉड के माध्यम से जांच पड़ताल शुरु की। जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक संदेही लगा है जो पड़ोसी है जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 

रिश्तेदार सत्यम पांडेय ने बताया कि राकेश पांडे का मकान है जो सिविल ठेकेदार है, उसके परिवार में किसी की मौत होने के बाद दशगात्र कार्यक्रम में गए हुए हैं।घर की रखवाली करने उन्हें चाबी दिया गया था, तबीयत खराब होने के कारण रात में सोने नहीं आया सुबह आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर पर रखे सोने चांदी के जेवरात समेत एक लाख नगदी रकम पार कर दिया है। फिलहााल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें