सुरक्षाकर्मी से मारपीट करते चोरी के आरोपी।
- फोटो : संवाद
छत्तीसगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद है। अब चोर गुंडई पर उतर आए हैं। कोरबा में एसईसीएल की खदान में चोरों ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। सुरक्षाकर्मी का कॉलेर पकड़कर उसे लात-घूंसों से पीटा। ये चोर कोयला चोरी करने के लिए खदान में घुस रहे थे। सुरक्षाकर्मी ने रोका तो उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार है। बताया जा रहा है कि मुख्य सरगना कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है। फिलहाल वारदात का वीडियो वायरल है।
जानकारी के मुताबिक, बांकीमोंगरा क्षेत्र में एसईसीएल की सुराकछार भूमिगत कोयला खदान है। इसमें मंगलवार रात को तीन लोग कोयला चोरी करने की नीयत से अंदर घुस गए। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की नजर पड़ी तो ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर चोरों ने उस पर हमला कर दिया। कॉलर पकड़कर सुरक्षाकर्मी की जमकर पिटाई की। उसे लात-घूंसों से पीटा गया। इसके बाद वहां से भाग निकले। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
चोरों के भागने के बाद सुरक्षाकर्मी शक्ति सिंह इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों के दी जिसके बाद बाकी मोगरा थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफतार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बांकीमोंगरा क्षेत्र का कुख्यात अपराधी धरम सिंह राजपूत भी है। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था। उसके एक अन्य साथी को दीपका से पकड़ा गया है। धरम सिंह पहले भी कोयला चोरी और कबाड़ चोरी में पकड़ा जा चुका है। करीब एक साल बाद ही जेल से छूटा था।