फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: संदिग्ध परिस्थितियों में एनटीपीसी कर्मी का मिला शव, शरीर पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 24 May 2023 12:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

मृतक की पहचान 36 वर्षीय असिम राय के रुप में की गई है, जो सेमीपाली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता था और एनटीपीसी प्लांट में कार्यरत था।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के दर्री थाना अंतर्गत लाटा अगारखार पाइप लाइन के पास संदिग्ध हालत में एनटीपीसी कर्मी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची दर्री थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान 36 वर्षीय असिम राय के रुप में की गई है, जो सेमीपाली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता था और एनटीपीसी प्लांट में कार्यरत था। मृतक के सहकर्मी विजय कुमार ने बताया सुबह घर से टहलने के लिए निकला हुआ था, इसके कुछ देर बात जानकारी मिली कि असीम की लाश लाटा स्थित पाइप लाइन के पास मिली है। मृतक बंगाल का मूल निवासी था। पिछले छह सालों से एनटीपीसी मजदूर का काम करता था। मृतक के पत्नी और बच्चे साथ रहते हैं घटना की जानकारी मिलने के बाद उनका रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें