फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: भाभी से मिलने के लिए उत्सुक था देवर, भाई की शादी में शामिल होने आया था सुहैल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 04:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

वारदात के दो आरोपी तो पकड़ में आ गए थे लेकिन सुहैल  फरार चल रहा था। आरोपी अपने भाई की शादी में शामिल होने कोरबा आया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में चोरी के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सुहैल खान है जो एमपी नगर अटल आवास का निवासी है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सरिया चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वारदात के दो आरोपी तो पकड़ में आ गए थे लेकिन सुहैल  फरार चल रहा था। आरोपी अपने भाई की शादी में शामिल होने कोरबा आया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

भाई की शादी में शामिल होने कोरबा आना चोरी के एक आरोपी को काफी महंगा पड़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी का नाम सुहैल खान है, जो एमपी नगर अटल आवास का निवासी है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जुलाई 2022 को पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में लोहे के सरिया की चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद कमाने खाने के लिए जम्मू कश्मीर चला गया था। जहां निजी कंपनी में काम करता था मामले में दो आरोपी पहले ही पकड़ में आ गए थे लेकिन ये फरार चल रहा था। करीब डेढ़ साल बाद आरोपी अपने भाई के शादी में शामिल होने कोरबा पहुंचा जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धरदबोचा।
 

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद्र साहू ने बताया कि चोरी के मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी, जहां जानकारी मिली की पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ है इस दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें