फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: डीएसपीएम प्लांट में विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप, वाइल्डलाइफ टीम ने किया रेस्क्यू

Mon, 15 Jan 2024 01:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के डीएसपीएम कोरबा पूर्व में देखने को मिला जहां तड़के सुबह सुरक्षा में तैनात महिला सैनिक अपना स्कूटी खड़े कर के ड्यूटी कर ही रही थी तभी आचनक कहीं से एक विशालकाय अजगर को स्कूटी के निचे बैठे देखने में डर गई। 
विज्ञापन
वाइल्डलाइफ टीम ने किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में डीएसपीएम प्लांट में तैनात महिला सैनिक की स्कूटी के नीचे विशालकाय अजगर मिलने से हड़कप मच गया। गुस्से से अजगर लगातार हमला कर रहा था घटना की सूचना तत्काल रेस्क्यू टीम को दी गई, जहां मौके पर पहुंच रेस्क्यू शुरू किया गया।

विज्ञापन

 

कोरबा जिला जैव विविधता से भरा हुआ है, वहीं छोटे पक्षियों से लेकर विशालकाय हाथियों का बसेरा हैं साथ ही शहर में भी लगातार कुछ जीवों का दिखना आम बात है।  जिले के छोटे बड़े प्लांटो में भी अक्सर छोटे सांपो से लेकर विशालकाय अजगर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहते हैं, यही मौजूदगी लोगों के लिए डर और परेशानी पैदा कर देती है। ऐसा ही मामला कोरबा जिले के डीएसपीएम कोरबा पूर्व में देखने को मिला जहां तड़के सुबह सुरक्षा में तैनात महिला सैनिक अपना स्कूटी खड़े कर के ड्यूटी कर ही रही थी तभी आचनक कहीं से एक विशालकाय अजगर को स्कूटी के निचे बैठे देखने में डर गई। 


विशालकाय अजगर को बैठा देख सबके हाथ पैर फूल गए जिसके बाद इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया जिस पर सारथी ने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं तब तक सांप पर नज़र बनाए रखने की बात कही फिर थोड़ी देर बाद डीएसपीएम प्लांट पहुंचे और स्कूटी के निचे बैठे अजगर को बड़ी सावधानी से रेस्क्यू करना प्रारंभ किया पर अजगर को खतरा महसूस होने पर लगातार हमला करने लगा फिर आखिरकार विशालकाय नौ फीट के अजगर का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें