फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके हुई मौत, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Sun, 14 Jan 2024 05:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

मृतक की शादी को सात साल हो गए हैं पत्नी और दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में लगातार बढ़ते सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, ये हादसे कभी स्वयं की लापरवाही तो कभी सड़क यातायात व्यवस्थाओं में कमी की वजह से हो रही है। ऐसे ही अव्यवस्थाओं की वजह से एक युवा अपनी जान गंवा बैठा। मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी सुनील सारथी उर्फ सोनू पिता उदय सारथी उम्र लगभग 32 वर्ष कुसमुंडा खदान में ठेका कर्मचारी था, वह नाइट ड्यूटी उपरांत अपने दुपहिया वाहन से घर जाने रवाना हुआ था, इसी दौरान चैतमा से दीपका मार्ग ग्राम मांगामार हाई स्कुल के पास सड़क किनारे खडे हाइवा में पीछे की ओर से सीधी टक्कर हो गई। घटना रविवार की सुबह छह बजे के आसपास की बताई जा रही है,हादसे में सुनील की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना दीपिका थाना पुलिस को दिए जहां पुलिस मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी ली और शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। वह इस घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे परिजनों की माने पतो रोज की तरह शनिवार को ड्यूटी करने कुसमुंडा खदान गया हुआ था। जहां फोन पर उन्हें जानकारी मिली और वह घटना स्थल पहुंचे।
 

मृतक की शादी को सात साल हो गए हैं पत्नी और दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। दीपिका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई है वही ट्रेलर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें