फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बच्चों से भरी स्कूल वैन हादसे का शिकार, सड़क किनारे बिजली खंभे से टकराई, घटना में पांच बच्चे हुए घायल

Sat, 13 Apr 2024 04:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में हादसों का दौर लगातार जारी है। एक बार फिर से सड़क हादसे में स्कूली बच्चे घायल गए। स्कूली वैन में सात बच्चे सवार थे जहां इस हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
बिजली खंभे से टकराई वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में हादसों का दौर लगातार जारी है। एक बार फिर से सड़क हादसे में स्कूली बच्चे घायल गए। स्कूली वैन में सात बच्चे सवार थे जहां इस हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए। वहीं दो बच्चों को मामूली चोटे आई हैं इस हादसे के बाद हड़कप मच गया और देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 

बताया जा राह है कि सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल दीपका में सुबह स्कूल लगने के बाद लगभग 11:00 बजे छुट्टी होने के बाद वापस बच्चों को छोड़ने प्रगति नगर जा रही थी इस दौरान प्रगति नगर स्नेह मिलन क्लब के पास मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बिजली खंबे में स्कूल जा टकराई।
 

घटना के बाद मची हड़कप बच्चे चीखपुकार मचाने लगे इसके बाद राहगीर ने घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला और अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुए। जहां बच्चों को दीपिका स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस घटना की सूचना जैसे ही बच्चों को परिजनों की मिली वह पहले घटना स्थल पहुंचे उसके बाद जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल चाल जाना।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि वैन 30 से 40 की स्पीड में था वैन नाबालिक 17 वर्षीय चला रहा था। चालक की माने तो वैन पर सात लोग सवार थे और वह वाहन चला रहा था उसका मोबाइल कोई बच्चा रखा हुआ था जिसे वह मांग रहा था अचानक स्टेरिंग खराब हो गया और सड़क किनारे खंभे में जा टकराई।चालक ने बताया कि वाहन का स्टेरिंग पहले से ही खराब था इस कारण से यह हादसा हुआ है। 

विज्ञापन

दीपका थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मामला दर्ज कर जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें