फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, एसपी बोले- खलल डालने वालों को दिखानी होगी वर्दी की ताकत

Sun, 29 Oct 2023 08:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी है। यही वजह है, कि पुलिस दिन रात मेहनत कर अवैध कार्य में लिप्त लोगों की धरपकड़ करने के साथ ही शहर की शांति व्यवस्था को कायम रखने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी है। यही वजह है, कि पुलिस दिन रात मेहनत कर अवैध कार्य में लिप्त लोगों की धरपकड़ करने के साथ ही शहर की शांति व्यवस्था को कायम रखने के प्रयास में जुटी हुई है। रविवार को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को संदेश दिया,कि वे भयमुक्त होकर वोट डालें बिना किसी लालच और डर के। इससे पहले एसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जरुरी समझाईस दी।

विज्ञापन

भयमुक्ति माहौल में मतदान करना पुलिस का सबसे बड़ा कर्तव्य है। इसी मंशा से पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला और  लोगों को संदेश देने का प्रयास किया,कि लोकतंत्र के इस पर्व में वे बिना किसी डर के मतदान करें। फ्लैग मार्च से पहले एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कोतवाली थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने स्पीच दी। उन्होंने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए। चुनाव को भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस पर कुछ ज्यादा ही है।

 

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि इस फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस की ताकत दिखनी चाहिए। विधानसभा चुनाव में खलल डालने वाले सामाजिक तत्वों पर पुलिस फोर्स का डर, पुलिस की वर्दी की ताकत, पुलिस के बूट की ताकत दिखानी होगी। एसपी की स्पीच के बाद कोतवाली थाने से पुलिस कर्मचारियों का फ्लैग मार्च निकला। मार्च में आम जनता को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए बैनर व पोस्टर भी लगाए गए थे। पूरे शहर में पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मार्च किया और असमाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने का प्रयास किया।

 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें