फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा आशिक: बारात निकलने से पहले दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, प्रेमिका ने की शिकायत; शादी का वादा कर बनाए संबंध

Sat, 18 May 2024 10:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में बारात निकलने ही वाली थी कि तभी दूल्हे को मंडप से पुलिस उठा ले गई। प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। पीड़िता ने कहा कि शादी का वादा कर गर्भवपात और दूसरे से शादी करने जा रहा है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा की सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने एक दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है, जो विवाह रचाने के लिए बारात लेकर निकलने की तैयारी में था। आरोपी दूल्हे पर दूसरी युवती से शारीरिक शोषण करने का आरोप है। विवाह की जानकारी मिलने पर पीड़ित पक्ष ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की थी। जिस पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया से बातचीत में युवती ने कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के हत्थे चढ़ा नन्द लाल निषाद, जो पेशे से मैकेनिक है। पुलिस ने कोरबा की एक पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर नन्द लाल को गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी बारात निकलने में कुछ समय बाकी था। पुलिस को इस युवती ने बताया था कि  बीते दो साल से वह युवक के संपर्क में थी। युवक ने उसे विवाह करने का झांसा दिया था। 

विवाह के नाम पर युवक ने कई मौके पर अनैतिक रिश्ते बनाए और दवाब डालने पर दवाई भी खिलाई। युवती चाहती है कि अब उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। पीड़िता ने बताया कि युवक मुल्तान शक्ति जिले का रहने वाला है और कोरबा में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। मोबाइल के जरिए उसका उससे संपर्क हुआ और व्हाट्सएप पर बातचीत करते-करते दोस्ती हुई।
विज्ञापन


दोस्ती फिर प्यार में बदल गई। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ अनैतिक काम भी किया और वह दो बार गर्भवती भी हो चुकी थी। जिसे दवा खिलाकर युवक ने शादी का झांसा देकर गर्भपात कराया। पीड़िता ने बताया कि उसके दोस्तों के माध्यम से पता चला कि युवक चोरी चुपके किसी और से शादी कर रहा है। तब उसने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें