कोरबा के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सतनाम चौराहा के पास एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण और नगदी रकम पार कर दी। वैवाहिक समारोह से यहां लौटने पर एसईसीएल कर्मचारी को इस बारे में जानकारी हुई। उसके द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस की टीम यहां पहुंची और मौके का जायजा लिया।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की परियोजना में राममिलन यादव कर्मचारी हैं जो अपने परिवार के साथ मानिकपुर क्षेत्र के सतनाम चौराहा के पास निवासरत है। उसके रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था जहां शामिल होने यादव और उसके परिवार नजदीकी गांव कनकी भादा गए हुए थे। पड़ोसियों ने फोन कर घटना क्रम की जानकारी दी।
राममिलन यादव ने बताया कि 17 तारीख शुक्रवार की रात अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में गए हुए थे पड़ोसियों ने फोन कर सुबह जानकारी दिखाई उसका घर का तारा टूटा हुआ है जब घर जाकर देखा तो अंदर के चारों कमरे का ताला टूटा हुआ था वही किचन भी खुला हुआ मिला। दो अलमारी से लगभग ढाई लाख का सोना चांदी समेत नगदी रकम लेकर गए हैं चोरों ने तीन लाख का माल पार कर दिया है।मौके से 370 ग्राम चांदी के आभूषण और लगभग 10 ग्राम सोने के आभूषण के अलावा 10 हजार नगद भी चोरों के द्वारा पार किए गए हैं।
वहीं घटना की सूचना मिलते हैं मानिकपुर चौकी पुलिस अमर जायसवाल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की जहां परिजनों से पूछताछ करने के बाद चोरों को पकड़ने डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया बांघा ने सेंट लेकर पड़ोसी के घर से होते हुए आसपास मोहल्ले में गया जिससे आसपास और बस्ती में रहने वाले कुछ युवकों पर संदेह है जिसके आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों को पड़ा है और उनसे पूछताछ कर रही है। मानिकपुर चौकी पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपियों तक पहुंचाने की बात कह रही है।