फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: नहर किनारे मानव कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप, पांच साल पहले लापता हुई थी युवती; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 30 May 2023 09:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

दर्री मुख्य मार्ग पर नहर किनारे मानव कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कंकाल किसी युवती के होने की आशंका है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्री थानांतर्गत कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग पर नहर किनारे एक नरकंकाल की तलाश में पहुंचे पुलिस के अधिकारियों के आने के बाद हड़कंप मच गया। नरकंकाल किसी युवती का होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। 

विज्ञापन


जेसीईबी मशीन और अन्य उपकरण के माध्यम से नरकंकाल की खुदाई की जा रही है। लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी अब तक नरकंकाल नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि 5 साल पहले एक युवती की लापता होने की सूचना पर कुछ अहम सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस को जानकारी मिली है कि युवती का नरकंकाल है।

इस मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद मामले की जानकारी देने की बात कही। इस मामले में पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है। कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग पर नहर किनारे नरकंकाल मिलने की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैली दी है। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और नरकंकाल को तलाशने जसीबी मशीन सहित अन्या उपकरण मंगवाए जा रहे हैं। नरकंकाल किसी युवती के होने की आशंका जताई जा रही है, जो पिछले लंबे समय से लापता थी। पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है। घटना स्थल पर दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया, कुसमुंडा थाना प्रभारी के.के.वर्मा, मानिकपुर चैकी के एएसआई एसके जायसवाल सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद है। नरकंकाल मिलने की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें