सरोज पांडेय, भाजपा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
सभी सीटें जीतेगी भाजपा- सरोज पांडेय
कोरबा संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी सरोज पांडेय का मानना है कि अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान सांसद ने कुछ नहीं किया है, यही वजह है कि इस बार जनता विकास के नाम पर भाजपा को मौका देगी। सरोज पांडेय ने एसईसीएल हेलीपेड पर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। देश के विकास के लिए उन्होंने जो किया है वह किसी ने नहीं किया है।
भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पूरे देश में माहौल है देश के प्रधानमंत्री का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है कोरबा देश के विकास और मजबूती के लिए निश्चित ही लोग बीजेपी को वोट करेंगे।