फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: तालाब में डूबने से शख्स की मौत, नहाने के दौरान हुई घटना, परिजनों का हुरा हाल

Sat, 18 May 2024 04:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला बालको थाना क्षेत्र का है जहां रिस्दा भदरापारा में यह घटना सामने आई है। मृतक का नाम 35 वर्षीय महेंद्र पाल सिंह था जो नहाने के लिए तालाब की तरफ गया हुआ था।
विज्ञापन
बच्चे को गोद में लिए मृतक का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला बालको थाना क्षेत्र का है जहां रिस्दा भदरापारा में यह घटना सामने आई है। मृतक का नाम महेंद्र पाल सिंह था जो नहाने के लिए तालाब की तरफ गया हुआ था। घटना की जानकारीर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। महेंद्र के शव को पानी से निकालने के बाद पोस्टमार्टम    के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


मृतक की मां ननकी बाई ने बताया कि एक भाई और तीन बहन हैं जिसमें से मृतक महेंद्र सबसे बड़ा था खेती किसानी कर जीवन यापन करते आ रहा था। शनिवार की सुबह देर से उठा इसके बाद नहाने जाने की तैयारी में जुट गया। कपड़ा धोने की बात कहते हुए वह पास स्थित दुकान में गया उसके बाद उसे कोई जानकारी नहीं मिली कब क्या हुआ। पड़ोसियों ने आकर बताया कि उसका बेटा महेंद्र तालाब में डूब गया है। सूचना के बाद लोगों की भीड़ लग गई लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई जहां घंटो की मशकत के  बाद शव को बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि शादी को कुछ ही साल हुए हैं और एक दो साल का छोटा बच्चा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं बालको थाना पुलिस घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें