फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसईसीएल की सुरक्षा पखवाड़ा की खुली पोल: कोरबा में कोयला लोड ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

Tue, 28 Nov 2023 12:17 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा में गेवरा खदान में कोयला लोड ट्रक में अचानक आग लग गई। इस दौरान आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में ट्रक जलकर खाक हो गया। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
कोयला ट्रक में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के साउथ ईस्टर्न कोल लिमिटेड गेवरा खदान में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां एक ओर बीते रविवार को गेवरा खदान में ट्रेलर पलटने से ट्रेलर चालक पाली निवासी मनहरण सिंह की दुखद मृत्यु हो गई। वहीं  गेवरा खदान के कोल फेस में एक ट्रक जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन


ये हादसा ऐसे वक्त हुआ, जब गेवरा में सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, गेवरा खदान में कोल डिस्पेच का काम कर रही रूंगटा कंपनी की एक कोलवाहक टाटा प्राइमा ट्रक कोल फेस से कोल लाद कर निकल रहा था।  तभी ट्रक के केबिन से धुंआ निकलने लगा। धुंआ देखते-देखते आग की लपटों में बदल गया। चालक ने ट्रक से कूद कर जान बचाई। साथ ही अपने अधिकारियों को इस आग की सूचना दी।

विज्ञापन


लेकिन ट्रक के खाक होने तक आग बुझाने किसी तरह की कोई भी मदद नहीं मिली। गेवरा खदान में लगातार हो रहे हादसे खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। एक के बाद एक हादसों से सीख नहीं ले रहे हैं। सुरक्षा पखवाड़े को लेकर एसईसीएल प्रबंधन अधिकारियों कर्मचारियों को सुरक्षा को लेकर तमाम जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन


लेकिन उसके बावजूद भी हो रहे लगातार हादसे कई सवाल खड़े कर रहे हैं। बता जा रहा है कि वाहन चालक अगर समय रहते खुद कर जान नहीं बचता तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी। घटना के बाद दमकल वाहन को भी फोन किया गया। लेकिन उसके आने से पहले वाहन जलकर खाक हो चुका था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें