फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में प्रेमी की हत्या: प्रेमिका के घर के सामने ही मार डाला; पकड़ा गया तो बोला- राह में रोड़ा था

Thu, 25 May 2023 05:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

पुलिस ने बताया कि, महिला से आरोपी बलराम साहू एक तरफा प्यार करता था। वहीं सुभाष और महिला का प्रेम प्रसंग था। बलराम ने पहले से ही हत्या की साजिश रच रखी थी। महिला से मिलने के बाद जैसे ही सुभाष वहां से निकला, उसकी हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में लव ट्रायंगल में हत्या का मामला सामने आया है। एक युवक ने एक तरफा प्यार में महिला के प्रेमी की हत्या कर दी। आरोपी ने प्रेमिका के घर के सामने ही युवक को मार डाला। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। खास बात यह हे कि आरोपी ने हत्या के लिए नई टी शर्ट भी खरीदी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात में प्रयुक्त टी-शर्ट और हथियार भी बरामद किए हैं। दो दिन पहले ही युवक का शव मिला था। मामला कटघोरा थाना क्ष्रेत्र का है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...प्यार में मिली मौत!: प्रेमिका के घर के आगे खून से लथपथ पड़ा था युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार से किए कई वार

विज्ञापन


दो दिन पहले मिला था शव
जानकारी के मुताबिक, छुरी बस्ती में 23 मई को स्थानीय निवासी सुभाष देवांगन (36) का शव उसकी ही प्रेमिका के घर के सामने खून से लथपथ मिला था। सुभाष अपनी प्रेमिका से ही मिलने के लिए देर रात पहुंचा था। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसमें पता चला कि बस्ती में ही रहने वाला बलराम साहू भी महिला से एक तरफा प्यार करता था। इस पर पुलिस ने बलराम को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में बलराम ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन




मछली काटने वाले औजार से सिर और गर्दन पर किए वार
आरोपी बलराम साहू ने पुलिस को बताया कि, वह महिला से प्यार करता था। उसे पता था कि रविवार रात करीब 11 बजे सुभाष अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आने वाला है। इस पर वह पहले ही घात लगाकर महिला के घर के पास बैठ गया। रात में जैसे ही सुभाष वहां पहुंचा, बलराम साहू ने मछली काटने वाले औजार से सुभाष के सिर और गर्दन पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। इसके चलते सुभाष खून से लथपथ वहीं गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। 



सुभाष के प्रेमिका के घर से निकलते ही किया हमला
IPS प्रशिक्षु अधिकारी रॉबिन्सन गुरीया ने बताया कि आरोपी बलराम की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने नई टी-शर्ट भी खरीदी थी। हत्या के बाद उसे गांव के पास जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने बताया कि, महिला से आरोपी बलराम साहू एक तरफा प्यार करता था। वहीं सुभाष और महिला का प्रेम प्रसंग था। बलराम ने पहले से ही हत्या की साजिश रच रखी थी। महिला से मिलने के बाद जैसे ही सुभाष वहां से निकला, उसकी हत्या कर दी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें