फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: मूर्ति चमकाने के बाद गहने साफ करने का झांसा देकर सोना ले उड़े ठग, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 15 Jan 2023 11:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा (छत्तीसगढ़)

सार

कोरबा में दो ठगों ने महिला को गहने चमकाने का झांसा देकर उससे सोने का मंगलसूत्र ठग लिया। पीड़ित महिला में पुलिस में शिकायद दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ठगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Korba Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में दो अज्ञात युवकों ने मूर्ति और गहने चमकाने का झांसा देकर एक महिला से सोने का मंगलसूत्र ठग लिया। यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड वायरलेस ऑफिस के पीछे रहने वाले महिला के घर हुई है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले का जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला संगीता का पति रविंद्र किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था और उसके दो बच्चे कोचिंग क्लास गए हुए थे। घर में महिला अकेली थी। इसी दौरान दो युवक उनके घर पहुंचे। उन्होंने संगीता से पीतल और तांबे की मूर्तियों और जेवर को पाउडर से चमकाने की बात कही। संगीता उनकी बातों में आ गई। उसने तांबे से निर्मित गणेश की मूर्ति थमा दी उसके बाद उसे चमका दिया, उसे देख ठग गिरोह ने कहा कि कोई सोना हो तो दीजिए उसे भी इसी तरह चमका देंगे। महिला झांसे में आ गई और अपनी सास के सोने का मंगलसूत्र को दिया।

इस दौरान ठग गिरोह के दोनों सदस्यों ने अपनी बातों में फंसाए रखा महिला घरेलू काम के लिए अंदर गई। थोड़ी देर बाद वह कमरे से बाहर निकली तो देखा कि दोनों युवक मंगलसूत्र को लेकर गायब हो चुके थे। जिसकी जानकारी संगीता ने अपने पति को दी। उन्होंने अपने स्तर पर अनजान युवकों की खोज भी की, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आखिरकार मामले की सूचना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें