फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Crime: पत्नी को मायके से लेकर लौटा तो करता रहा झगड़ा, फिर महिला खून से लथपथ मिली, पति लटका था फांसी पर

Tue, 11 Jul 2023 02:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा में एक युवक ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। लोहे के घन से उसके सिर पर वार किया। इससे पत्नी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब परिजनों ने देखा तो महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
वारदात के बाद परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। लोहे के घन से उसके सिर पर वार किया। इससे पत्नी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब परिजनों ने देखा तो महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पूरी घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। सिर्फ इतना पता चला है कि देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम ढनढनी निवासी पवन बिंझवार अपनी पत्नी सुखमति बिंझवार के बीच सोमवार देर शाम विवाद हो रहा था। दोनों के बीच घर के कमरे में ही काफी देर तक झगड़ा चलता रहा। फिर सब शांत हो गया। वारदात का पता तब चला जब परिजन कमरे में गए। अंदर सुखमति खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। वहीं पास में लोहे का घन भी पड़ा था। जबकि पवन का शव फांसी से लटका था। सुखमति को जीवित देख परिजन जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने पवन के शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सुखमति के शव को भी पंचनामा कार्रवाई के लिए भेजा गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पवन बिंझवार अपनी पत्नी सुखमति के साथ उसके मायके गया था। दोनों वहां से देर शाम लौटे तो घर आते ही विवाद करने लगे। इसके बाद यह घटना हुई। फिलहाल विवाद का कारण और घटना का कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें