फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: शिवालयों में गूंजा हर-हर शंभू, हनुमानगढ़ी और कनकी शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Mon, 10 Jul 2023 03:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा में सावन मास के पहले सोमवार को शिवालय बोलबम के नारों से गूंज उठे। महादेव को जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जिले के उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा में हनुमान गढ़ी के शिवमंदिर और कनकी शिव मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही उमड़ पड़े। 
विज्ञापन
कोरबा के शिव मंदिर में सुबह से पूजन के लिए भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सावन मास के पहले सोमवार को शिवालय बोलबम के नारों से गूंज उठे। महादेव को जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जिले के उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा में हनुमान गढ़ी के शिवमंदिर और कनकी शिव मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही उमड़ पड़े। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुजारी शिवम उपाध्याय ने बताया कि कई सालों बाद ऐसा संजोग बना है, जो सावन मास इस वर्ष 2 माह तक रहेगा और विशेष पूजा-अर्चना होगी।

विज्ञापन




सावन मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना और भक्ति का विशेष महत्व है। इसे लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह रहता है। कटघोरा के प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी के शिव मंदिर में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे। रिमझिम फुहारों के बीच शिव के भक्त दिनभर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने  अपनी मनोकामना लेकर दुग्ध अभिषेक, जलाभिषेक, बिल्वपत्र, पुष्प, सोम पत्र श्रीफल, भांग, धतूरा, कनेर, भस्म सहित शिव को प्रिय लगने वाली वस्तुओं के साथ अभिषेक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर के पुजारी ने बताया कि सावन मास के साथ ही शिव मंदिर में शिवभक्त कावड़ियों अहिरन नदी व नरसिंह गंगा से जल लेकर आने-जाने से पूरा माहौल शिवमय हो गया है। वहीं कोरबा से 25 किमी दूर कनकी शिव मंदिर में भी रविवार रात से ही भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा था। सर्वमंगला मंदिर से जल अभिषेक करने के लिए श्रद्धालु हसदेव नदी से जल लेकर कनकी शिव मंदिर के लिए निकल पड़े और रास्ते पर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देती रही। इसके से ही मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की लाइन लगी हुई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें