फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: युवती ने पानी के तेज बहाव में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस; अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

Tue, 08 Oct 2024 07:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के मध्य स्थित सोनालिया चौक के पास रात लगभग नौ बजे एक युवती पानी की तेज बहाव में छलांग लगा दी। जहां युवती कूदते देखा पुलिसकर्मी और एक युवक युवती को बचाने के लिए कूद पड़े। काफी प्रयास के बाद भी युवती का पता नहीं चला। 
 
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के मध्य स्थित सोनालिया चौक के पास रात लगभग नौ बजे एक युवती पानी की तेज बहाव में छलांग लगा दी। जहां युवती कूदते देखा पुलिसकर्मी और एक युवक युवती को बचाने के लिए कूद पड़े। काफी प्रयास के बाद भी युवती का पता नहीं चला। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवती सोनालिया नहर के पास काफी समय से घूम रही थी। वहीं, अचानक नहर की रेलिंग पर चढ़कर वह कूदने ही वाली थी कि चौक पर तैनात यातायात के जवान कृष्णानंद ने उसे रोकने के लिए आवाज दी और उसकी तरफ दौड़े। लेकिन उसके पहुंचने तक युवती नहर में चलांग लगा दी। युवती को बचाने के लिए कृष्णानंद और अन्य युवक गोलू पटेल ने भी नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद युवती का पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि नहर में पानी का काफी तेज बहाव था। जिसके चलते युवती को बचाया नहीं जा सका।

युवती कौन है और कहां के रहने वाली इस बात का अब तक पता नहीं चलता है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं युवती की तलाश के लिए संबंधित पीएच विभाग को पानी के दबाव कम करने निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें