फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बढ़ई के घर वन विभाग का छापा, लाखों रुपये कीमत की लकड़ी जब्त, आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई

Fri, 12 Jan 2024 12:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पूछताछ के दौरान वह न तो लकड़ी से संबंधित और न ही बढ़ई का काम करने के लिए वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। लिहाजा वन विभाग की टीम ने उसके मकान में रखे करीब सवा लाख रूपये कीमती लकड़ी जब्त की है।   
विज्ञापन
लाखों रुपये कीमत की लकड़ी जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा वन विभाग की टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब सुदूर वनांचल गांव में रहने वाले बढ़ई के घर दबिश दी गई। अपने घर में बढ़ई बड़े पैमाने पर बीजा की लकड़ी से सिलपट खिड़की, के अलावा दरवाजे तैयार कर खपाने की तैयारी कर रहा था। उसकी निशानदेही पर टीम ने करीब सवा लाख रूपए कीमती इमारती लकड़ी के अलावा फर्नीचर बनाने में उपयोग किए जाने वाले औजार जब्त किए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

 

कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत को बीते कुछ दिनों से चैतमा वन परिक्षेत्र में बड़े पैमाने पर लकड़ी तस्करी की सूचना मिल रही थी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। उनके निर्देश पर वन अफसर पतासाजी में लगे थे, इस बीच अफसरों को जानकारी मिली कि ईरफ बीट के ग्राम घाटपारा में रहने वाले एक ग्रामीण द्वारा अवैध रूप से लाए गए लकड़ी का फर्नीचर तैयार करने और बेचने का काम किया जा रहा है। 
 

इस बात से डीएफओ को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर रेंजर दिनेश रात्रे ने अपनी टीम के साथ घाटपारा में रहने वाले चमरू राम पिता दुलारसाय के घर दबिश दी। टीम में शामिल अधिकारी कर्मचारी उस समय भौचक्के रह गए, जब मकान के भीतर बड़े पैमाने पर बीजा की लकड़ी के सिलपट और दरवाजे खिड़की रखे मिले। जिसे अन्यत्र खपाने रखा गया था। पूछताछ करने पर चमरू ने बढ़ई का काम करने की जानकारी दी। उसने बीजा लकड़ी से सिलपट व दरवाजे खिड़की सहित अन्य सामान बनाने की बात कही। 

विज्ञापन

 

पूछताछ के दौरान वह न तो लकड़ी से संबंधित और न ही बढ़ई का काम करने के लिए वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। लिहाजा वन विभाग की टीम ने उसके मकान में रखे करीब सवा लाख रूपये कीमती बीजा लकड़ी के सिलपट, दरवाजे, खिड़की व बढ़ई के काम आने वाले औजार को जब्त कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें