फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: आदर्श विहार के पावर एंपीरिया में लगी आग, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर पााया कााबू

Tue, 21 Feb 2023 07:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

गर्मी के मौसम में अलग-अलग कारणों से इस प्रकार की घटनाएं यहां वहां होती रहती हैं। सीजन की शुरुआत के साथ आगजनी की घटनाओं का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में संभव है कि आने वाले दिनों में आपदा प्रबंधन विभाग बड़ी इमारतों और प्रतिष्ठानों का अवलोकन करने के साथ वहां आगजनी की घटना को रोकने और दूसरी स्थिति में नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों का अध्ययन करेगा।
विज्ञापन
आदर्श विहार के पावर एंपीरिया में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में शहरी क्षेत्र में भी आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। साकेत नगर वार्ड के अंतर्गत आदर्श बिहार के पावर इंपीरिया राइस के एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यहां पर अफरा-तफरी मचने के बीच फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची जिसने आग पर नियंत्रण कर लोगों को तनाव से मुक्त किया।

विज्ञापन

साकेत नगर वार्ड नम्बर 2 के  अंतर्गत पावर एमपीरिया राइज का निर्माण पिछले वर्ष में किया गया है। जहां पर कई मंजिल में फ्लैट बनाए गए हैं। उच्च आमदनी वर्ग के परिवार यहां निवासरत है। यहां चौथी मंजिल के एक फ्लैट में दोपहर को आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। संबंधित फ्लैट के अलावा आसपास में रहने वाले लोग आशंका से डरे हुए थे। इसी बीच पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई जिसके बाद टीम ने आगजनी पर काबू पाया। 
 
गर्मी के मौसम में अलग-अलग कारणों से इस प्रकार की घटनाएं यहां वहां होती रहती हैं। सीजन की शुरुआत के साथ आगजनी की घटनाओं का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में संभव है कि आने वाले दिनों में आपदा प्रबंधन विभाग बड़ी इमारतों और प्रतिष्ठानों का अवलोकन करने के साथ वहां आगजनी की घटना को रोकने और दूसरी स्थिति में नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों का अध्ययन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें