फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में चक्काजाम: भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर लोगों का हंगामा, जिला प्रशासन को दिया 72 घंटे का समय

Tue, 21 Feb 2023 06:18 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के ईमलीडुग्गू क्षेत्र में भारी वाहनों के परिचालन को लेकर कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर लोगो ने चक्काजाम कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस-प्रशासन ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद लोगों ने जिला प्रशासन को वाहनों पर रोक लगाने का 72 घंटे का समय दिया है। 
विज्ञापन
कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर लोगो ने चक्काजाम कर दिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा शहर के ईमलीडुग्गू वार्ड क्रमांक 8 में भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही वार्ड के तालाब का सौंदर्यीकरण करने की मांग को लेकर लोगों ने कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर गौमाता चौक पर चक्काजाम कर दिया। वार्ड पार्षद  सुफल दास के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग सुबह 10 बजे से सड़क पर बैठ गए। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और लोगों के प्रदर्शन को समाप्त करवाया। मांगो को पूर्ण करने के लिए क्षेत्र वासियों ने प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया है। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में फिर से चक्काजाम करने की बात कही गई है।

विज्ञापन


भारी वाहनों के परिचालन से उड़ने वाली धूल से परेशान ईमलीडुग्गू वार्ड के लोगों ने अपनी घोष्णा के मुताबिक कोरबा-चांपा मार्ग पर गौमाता चैक पर चक्काजाम कर दिया। वार्ड पार्षद के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन के कारण मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और तहसीलदार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन को समाप्त करवाया। वार्ड के बीच से भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही क्षेत्र के तालाब का सौंदर्यीकरण करने प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया है। निर्धारित अवधी में मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने फिर से चक्काजाम प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

वार्ड पार्षद सुफल दास ने बताया कि पिछले कई सालों से भारी वाहनों की आवाजाही और वार्ड में सौंदर्यीकरण को लेकर कई बार मांग रखी गई है लेकिन इसके बावजूद भी जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। जिसके चलते आज हुए सड़क पर उतरना पड़ा लगभग 4 घंटे के चक्का जाम के बाद जिला प्रशासन पहुंची पर उन्हें 72 घंटे का समय दिया गया है इसके बाद आंदोलन फिर से सड़क पर उतर कर किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से लोगों को समझाने पहुंचे तहसीलदार लखेश्वर सिदार ने बताया कि चक्का जाम की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे जहां लोगों को समझा दिया गया है कि उनकी मांगें जल्द ही जिला प्रशासन के समक्ष रखकर पूरी की जाएंगी जिसके बाद आंदोलन समाप्त किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें