फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: महिला जज ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी को आई गंभीर चोट

Sat, 13 Jan 2024 07:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

हादसे के बाद लोग तमाशबीन बनकर देख रहे थे इस दौरान एक महिला जज अपने परिवार के साथ रास्ते से गुजर रही थीं तभी उनकी नजर घायलों पर पड़ी और खून से लथपथ सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
घायलों को महिला जज ने पहुंचाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत रिसदी मुख्य मार्ग पर राखड़ से भरी तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पति-पत्नी समेत एक बच्ची घायल हो गई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन

 

सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत 15 जनवरी से कोरबा जिले में की जानी है इससे 24 घंटे पहले नगर के रिसदी चौराहे के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वह अपने परिजनों के साथ एक गांव जाने के लिए निकली हुई थी। कॉलोनी से चौराहे तक पहुंचने के साथ ही बालकों की तरफ से आ रहे राखड़ लोड ट्रेलर हाइवे ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक चालक और पीछे बैठी महिला और उसकी बेटी मौके पर गिर पड़े। दुर्घटना में महिला का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। 
 

हादसे के बाद लोग तमाशबीन बनकर देख रहे थे इस दौरान एक महिला जज अपने परिवार के साथ रास्ते से गुजर रही थीं तभी उनकी नजर घायलों पर पड़ी और खून से लथपथ सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन

 

घटना की जानकारी होने पर सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी किरण गुप्ता मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें