फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, घटना से मचा हड़कप, जांच में जुटे वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी

Mon, 27 Nov 2023 02:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

हाथी प्रभावित कोरबा जिले के दो वनमंडलों में लगातार घटनाएं हो रही है। दूसरी ओर हाथियों की जान पर भी दिक्कतें कायम है। पसान रेंज के पनगंवा में एक हाथी की मौत तब हो गई जब वह आवाजाही के दौरान एक स्थान पर करंट के संपर्क में आ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथी प्रभावित कोरबा जिले के दो वनमंडलों में लगातार घटनाएं हो रही है। दूसरी ओर हाथियों की जान पर भी दिक्कतें कायम है। पसान रेंज के पनगंवा में एक हाथी की मौत तब हो गई जब वह आवाजाही के दौरान एक स्थान पर करंट के संपर्क में आ गया। मामले की जानकारी होने पर वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने कूच किया है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के मुताबित कटघोरा फॉरेस्ट डिविजन के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पसान में शामिल पनगंवा में हाथी की करंट से मौत हो गई। जल्के सर्किल के बैगापारा खंजरपार में वह मृत स्थिति में मिला। जल्के तनेरा सर्किल के डिप्टी रेंजर अनिल कश्यप ने बताया कि शुरुआती तौर पर यही चीज स्पष्ट हुई है कि हाथी दुर्घटना में मृत हुआ है। 


घटना स्थल को लेकर तथ्यों के आधार पर इस प्रकार की बात कही जा रही है। वनमंडल के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। उन्होंने इस पर संज्ञान लिया है और जल्द ही उनकी उपस्थिति प्रभावित क्षेत्र में दर्ज होगी। आगे की जांच पड़ताल के साथ पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी कि यह स्वाभाविक दुर्घटना थी या फिर इसमें किसी तरह की साजिश शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें