फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा के जंगल में मगरमच्छ: देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, वन कर्मियों ने रेस्क्यू कर खूंटाघाट जलाशय में

Tue, 19 Sep 2023 01:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

किसी अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने वन विभाग को अवगत कराया। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता पाई है।
विज्ञापन
कोरबा के जंगल में मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के कटेलीपारा बिजराभौना में उस समय सनसनी फैल गई जब मगरमच्छ गांव के समीप जंगल में जा पहुंचा। किसी अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने वन विभाग को अवगत कराया। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता पाई है। उसे खूंटाघाट जलाशय में सुरक्षित छोड़ा गया है।

विज्ञापन

कटघोरा वनमंडल के पाली वन परिक्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बतरा स्थित है। बतरा के आश्रित ग्राम कटेलीपारा (बिजराभौना) में रहने वाला देवचरण उइके की नजर पड़ी और उसने इसकी सूचना ग्रामीणों और वन विभाग को दी। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर उसे फिर से खुटाघाट जलाशय में छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें