कोरबा के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड में संचालित एक होटल के पास में एक लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
कोरबा के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड में संचालित एक होटल के पास में एक लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
शव की पहचान जिले के दुरुस्त अंचल क्षेत्र ग्राम कांटीद्वारा निवासी बंधन अगरिया के रूप में की गई। जो पिछले कुछ सालों से मुर्गा में निवासी अपने रिश्तेदार के यहां परिवार सहित रहता था और रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करते आ रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की मांग की है।