जगदलपुर में भाजपा ने किया विधायक राजमन बेंजाम के कार्यालय का घेराव
भाजपा द्वारा चलाये जा रहे मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बास्तानार में चित्रकोट के कांग्रेसी विधायक राजमन बेंजाम के कार्यालय का घेराव किया और गरीबों को आवास देने की केन्द्र सरकार की योजना में कांग्रेस राज्य सरकार द्वारा बरते जा रहे असहयोग पर सवाल किये | भाजपा ने इस विषय में ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा। घेराव के पूर्व धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार दुर्भावना पूर्वक छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को बाधित करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों की छत छिनने की दोषी कांग्रेस सरकार है, जो अपने हिस्से का 40 फीसदी राज्यांश देने में आनाकानी कर रही है। धरना प्रदर्शन को भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप, पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, जिला प्रभारी जी वेंकट ने भी संबोधित किया।
भाजपा ने विधायक राजमन बेंजाम के कार्यालय का घेराव